आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण जानिए कितने बजे और कहा दिखेगा सूर्य ग्रहण।

हरिद्वार/ तुषार गुप्ता

साल 2021 का दूसरा ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है जो एक सूर्य ग्रहण होगा। धार्मिक दृष्टि से भले ही ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता हो लेकिन इस खगोलीय घटना का दीदार करने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। आपको बता दें कि ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा सूर्य को इस तरह से ढकेगा जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशमान रह जायेगा और मध्य हिस्सा पूरी चरह से ढक जाएगा। इस स्थिति में सूर्य एक आग की अंगूठी की तरह नजर आयेगा। जानिए इस अद्भुत सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें…

 *कब और कहां लगेगा सूर्य ग्रहण?*

सूर्य ग्रहण 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा जिसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 41 मिनट पर होगी। उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में, उत्तरी कनाडा, यूरोप और एशिया में, ग्रीनलैंड और रुस के अधिकांश हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। कनाडा, ग्रीनलैंड तथा रूस में वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं उत्तर अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, यूरोप और उत्तर एशिया में आंशिक सूर्य ग्रहण दृश्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!