महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पहुंची महिला महाविद्यालय।

Haridwar/ Sumit Yashkalyan

 

 

महिला महाविद्यालय में पहुँची किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि किसी भी समाज ओर देश के उत्थान के लिय शिक्षा बहूत आवश्यक है शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है।उन्होंने कहा कि वैसे भी कहा गया है कि किसी भी देश या समाज को अगर आगे बढ़ना है, तो उस समाज या देश की माँ या महिला को शिक्षित होना आवश्यक है क्योंकि माँ ही एक बालक की पहली शिक्षक होती है। वही इस अवसर पर महिला महाविद्यालय की संचालिका वीणा शास्त्री का कहना था कि आज समाज मे थर्ड जेंडर का भी उतना ही सम्मान है जितना किसी ओर का। क्योकि पुरूष हो या महिला या फिर कोई थर्ड जेंडर सभी ईश्वर की रचना है। अब तो संविधान में भी थर्ड जेंडर को समानता का अधिकार दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!