अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरेंद्रानंद गिरी जी महाराज द्वारा महिलाओं का सम्मान।

Haridwar/Tushar Gupta

आज पूरा विश्व महिला दिवस मना रहा है। एक ओर जहां कुम्भ और आध्यात्म नगरी हरिद्वार में कुंभ के रोज नए-नए रंग देखने को मिल रहे है। वहीं आज महिला दिवस पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर विरेंद्रानंद गिरी (हिमालयन योगी) जी महाराज ने महिलाओं को सम्मानित किया।

विश्व महिला दिवस पर हिमालयन योगी महाराज ने सीमांत क्षेत्र जनपद पिथौरागढ़ तहसील धारचूला से आई महिलाओं को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर स्वामी विरेंद्रानंद महाराज ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की इस युग मे महिलाओं को सशक्त बनाना अति आवश्यक है, उनकी सुरक्षा के लिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि महिलाओं का सम्मानित करते हुए उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें नारी शिक्षा के लिए कार्य करने होंगे और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान के अभियान को बढ़ाने के लिए महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!