कश्यप दल फाउंडेशन द्वारा जनपद भर में मनाया गया महाऋषि कश्यप जयंती का महोत्सव।

Haridwar/Sumit yashkalyan

 

सोमवार को कश्यप दल फाउंडेशन द्वारा जनपद भर में महर्षि कश्यप जयंती को विभिन्न स्थानों पर मनाया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने कश्यप घाट पहुंचकर सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस दौरान संगठन के महामंत्री सोनू कश्यप तथा संगठन मंत्री रविंद्र कश्यप ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए इस बार कश्यप दल फाउंडेशन द्वारा बेहद सादगी से महर्षि कश्यप की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र निर्माण में कश्यप समाज की शुरुआत से ही अहम भूमिका रही है लेकिन अब हमें राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़कर समाज का मान-मनोबल बढ़ाना पड़ेगा। संगठन के अध्यक्ष अरुण कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज के मान-सम्मान के लिए हम हर समय किसी भी संघर्ष के लिए तैयार हैं। शीघ्र ही गांव-गांव जाकर कश्यप समाज के व्यक्तियों को शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सृष्टि रचियता महर्षि कश्यप की जीवनी समूचे विश्व के लिए प्रेरणा श्रोत हैं।
संगठन के कोषाध्यक्ष नवीन कश्यप ने कहा कि हम सबको महर्षि कश्यप जी के बताए मार्ग पर चलकर अपने पूरे समाज को उन्नति की ओर ले कर जाना है जिसके लिए हम वचनबद्ध हैं।

तेलिवाला में निकाली शोभायत्रा।

बहादराबाद क्षेत्र के तेलीवाला गांव में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान कई ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया। शोभायात्रा में मीडिया प्रभारी सोनू कश्यप व बबीता ठाकुर, रेनू कश्यप, सुरेश कश्यप, धन सिंह कश्यप, धर्मपाल, बाबूराम मास्टर, मनोज कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!