वट सावित्री व्रत आज। जानिये वट सावित्री व्रत का महत्व…

हरिद्वार/सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला व्रत “वट सावित्री व्रत” आज है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को भी विवश कर दिया था। इस व्रत के दिन सत्यवान-सावित्री कथा को भी पढ़ा या सुना जाता है। वट सावित्री व्रत को उत्तर भारत के कई हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत कई जगहों पर मनाया जाता है। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 09 जून को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से हो चुका है। जो कि आज शाम 04 बजकर 22 मिनट तक रहेगी।

वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में बरगद का वृक्ष पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इस वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा शुभ मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!