महंत रविन्द्रपुरी महाराज और अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने बाटें गरीबो को कंबल

सुमित यशकल्याण

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के सचिव और मंसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पूरी ने कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल बाटे गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने किया। हरबीर सिंह ने बताया कि पिछले तीन चार दिन से हरिद्वार में काफी ठंड पड़ रह है जिसके चलते मंसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज ने जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमे क्षेत्र के गरीब ओर जरूरतमन्दों को कम्बल बाटे गए। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के शुरुआती समय में जब हजारो लोग हरिद्वार में फंसे हुए था तब श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज ने सभी तक खाना पहुचाने का काम किया था और लॉकडाउन के बाद जो लोग अपने घर जाना चाहते थे उनके लिए खाना, पानी और गाड़ी की व्यवस्था श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज ने की थी। उन्होंने बताया कि श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज की जितनी प्रसंसा की जाए वो कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!