कश्यप दल फाउंडेशन ने राज्य सरकार पर लगाया समाज की उपेक्षा का आरोप, 2022 में परिणाम भुगतने की चेतावनी,

हरिद्वार/ विभोर गुप्ता

हरिद्वार। कश्यप दल फाउंडेशन ने राज्य की भाजपा सरकार पर समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है, हरिद्वार प्रेस क्लब में दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कश्यप एवं संगठन मंत्री रविंद्र कश्यप ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कश्यप समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, प्रदेश में समाज के तीन लाख जनसंख्या होने के बावजूद भी सत्ता और संगठन में समाज की उपेक्षा की जा रही है उन्होंने कहा कि कश्यप समाज के लिए संवैधानिक रूप से आरक्षित मत्स्य विभाग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री स्तर के पद को भी राज्य सरकार के करीब 4 साल के कार्यकाल के बाद भी खाली रखा हुआ है दल ने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है,

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू कश्यप, प्रदेश महामंत्री सोनू कश्यप, प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग रश्मि कश्यप, प्रदेश मंत्री नवीन कश्यप ,विभाग संगठन मंत्री मोहन कश्यप , जिला संगठन मंत्री अर्जुन कश्यप, जिला अध्यक्ष लोकेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष दीपक कश्यप , जिला महामंत्री अमित कश्यप मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!