सरकार के इस फैसले से खुश होकर झूम कर नाची महिलाएं, मिठाई बांटकर की आतिशबाजी, देखें एक्सक्लुसिव वीडियो

Haridwar/Tushar Gupta

हरिद्वार।पैतृक संपत्तियों में महिलाओं को सहखातेदार बनाने के त्रिवेंद्र सरकार के फैसले का हरिद्वार की भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने स्वागत किया है। यहां भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया और झूमते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा महिला मोर्चा के अनुसार प्रदेश सरकार के इस कदम से ना केवल महिलाएं मजबूत होंगी.. बल्कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव होगा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम त्रिवेंद्र की जमकर तारीफ की। भाजपा महिला मोर्चा के अनुसार उत्तराखंड में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा मेहनत करती है लेकिन सामाजिक व्यवस्था के तहत उन्हें हमेशा हाशिये पर रखा जाता था ऐसे में राज्य सरकार का यह कदम महिलाओं को आत्म निर्भर बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!